उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, कालीशिला, हरियाली डांडा, चंद्रशिला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद रुक-रुककर तेज बर्फबारी हुई। इधर, पर्यटक स्थल चोपता में आधा फीट तक नई बर्फ जमी है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं थराली के रतगांव, रूईसाण, बेराधार, सिरमथल, पारथा और बधाणगढ़ी आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई।