मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
सड़क और परिवहन में काफी तेजी से विकास हुआ- सीएम धामी
कार्यक्रम के अगले सत्र ‘विकास की बात’ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद रेल, सड़क और परिवहन में काफी तेजी से विकास हुआ है। हमारे पर्यटकों की संख्या में काफी तेजी आई है। अभी पिछले दिनों इन्वेस्टर ग्लोबल समिट का आयोजन किया था। इसमें हमको लगभग तीन लाख 54 हजार करोड़ रुपये के एएमयू साइन किए गए हैं। हम इसको लेकर काम कर रहे हैं, 77 हजार करोड़ की ग्राउंडिग शुरू हो गई है।’ सीएम धामी ने आगे कहा, जहां तक अग्निवीरों को आरक्षण देने की बात है, उस पर काम किया जा रहा है। जो अग्निवीर आएंगे, वो पूरी तरह से अनुशासित होंगे, उनके अंदर कौशल होगा, हर प्रकार से दक्ष होंगे। राज्य के अंदर बहुत सारे सेक्टरों में हम उनसे काम ले सकते हैं।