फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जिस वजह से रुद्रपुर में बने थे दंगे जैसे हालात, वायरल वीडियो में उसे लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 31 Mar 2019 08:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 7
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुद्रपुर में बने दंगे जैसे हालातों को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रक चालक खुद कथित रूप से पगड़ी उतारता दिखाई दे रहा है। वीडियो के बाद सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सीपीयू कर्मियों ने घटना के समय बनाया था, जिसे जांच के दायरे में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शुक्रवार की रात नो एंट्री में घुसे ट्रक को सीपीयू की ओर से रोकने की कोशिश में बवाल हो गया था। सिख ट्रक चालक ने सीपीयू कर्मियों पर पगड़ी उतारने का आरोप लगाते हुए तलवार लेकर अराजकता फैलाई थी। इसी बीच, बड़ी संख्या में जुटी भीड़ में से किसी ने एसपी क्राइम प्रमोद कुमार के हाथ में डंडे से वार करने के साथ ही गनर से असलहा छीनने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन

3 of 7
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया था। मामले में सीपीयू जवान की ओर से चालक सतनाम सिंह सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। डीएम ने एसडीएम को मामले की मजिस्ट्रेटी जांच सौंपते हुए 15 दिन में रिपोर्ट मांगी थी। 

4 of 7
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने भी सीपीयू के दो जवानों को लाइन हाजिर कर दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस दावा कर रही थी कि ट्रक चालक ने खुद पगड़ी उतारी थी। इसी बीच, फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो उस वक्त का है, जब सीपीयू जवानों ने ट्रक रुकवाकर चालक से कागजात मांगे थे। वीडियो में कथित रूप से चालक पगड़ी उतारता दिख रहा है। वीडियो में आवाज सुनाई पड़ रही है कि चालक ने पगड़ी उतार दी है। 
विज्ञापन

6 of 7
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद बवाल के समय वहां मौजूद लोग भी मुकदमे में नाम आने को लेकर आशंकित हैं। इधर, कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि वीडियो को जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
इसमें चालक खुद पगड़ी उतारता दिख रहा है। कुछ लोगों ने फोन से गलत सूचनाएं दी थीं लेकिन समझदार लोगों ने मामले को संभाल लिया। जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ा, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें