फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी हरिद्वार जा रही उत्तराखंड परिवहन की बस, सवार थे आईटीबीपी और सेना के जवान

Fri, 29 Mar 2019 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
औली से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस ब्रेक फेल होने से सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार आईटीबीपी और सेना के 12 जवान चोटिल हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
सेना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी जवान अपने गंतव्य को रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह पांच बजे नियमित सेवा की रोडवेज बस औली से हरिद्वार के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

3 of 5
औली और सुनील गांव से बस में आईटीबीपी और सेना के 12 जवान सवार हुए। बस सुनील गांव के पास पहुंची थी कि बस के ब्रेक फेल हो गए और बस सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

4 of 5
बस में सवार जवानों को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुनील गांव स्थित आईटीबीपी कैंप से पहुंचे जवानों ने बस में सवार जवानों को सेना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस चालक सुरेंद्र कुमार, निवासी शांतशाह, थाना बहादराबाद, हरिद्वार और परिचालक विक्रम, ग्राम ननौता, सहारनपुर को भी हल्की चोटें आई हैं। जोशीमठ के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि ब्रेक फेल होने से बस के खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें