फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Rain: मलबा आने बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे बंद, जोशीमठ में रात घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर निकले लोग

Wed, 03 Jul 2024 11:06 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार हो रही बारिश से प्रदेशभर में कई सड़कें बंद हो गई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला में भारी मात्रा में मालबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्रा वाहनों को पीपलकोटी, पाखी, तांगनी में रोका गया है। हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है। वहीं यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट के पास मलबा आने से बंद है। यहां दोनों ओर से दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं।

जोशीमठ में भारी बारिश के चलते पगनो गांव में एक बार फिर से गांव के ऊपर से मलबा और पानी आने से लोग दहशत में है। पिछले वर्ष से गांव के ऊपर से लगातार भूस्खलन हो रहा है। यहां 11 सरकारी व निजी भवन ध्वस्त हो गए थे। कल देर रात को भारी बारिश के चलते लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर निकले। गांव में 53 परिवार खतरे की जद में है।

दूसरी तरफ श्रीनगर में अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने से घाटों तक पानी पहुंच गया है। हालांकि जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन घाटों के डूबने से लोगों को शव दाह आदि के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण मलबा आने से लोनिवि लैंसडौन की दो और लोनिवि दुगड्डा की चार सड़कें बंद हो गईं। सड़कें बंद होने से दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश से सड़क पर आया मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण मीलों पैदल आवाजाही कर गतंव्य तक पहुंच रहे हैं। लोनिवि की तरफ से जेसीबी मशीनें लगाकर बंद मोटर मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन लगातार हो रही बारिश से सड़क खोलने में मशक्कत करनी पड़ रही है।


 

4 of 5
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मलबा आने से प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के अंतर्गत कोटडीसैंण-पैयागढ़ी-रजबौ मल्ला-दियोड़ मोटर मार्ग और गुडलखेत-मनीगांव मोटर मार्ग आवाजाही प्रभावित रही।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: इसी साल लागू होगी योजना एकल महिला स्वरोजगार योजना, 18 से 50 आयुसीमा की गई है निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़कों पर जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, निर्माण खंड लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत हनुमंती-उफरैखाल-गुडाखिला मोटर मार्ग, रथुवाढाब-झर्त-दियोड मोटर मार्ग, मठाली मोटर मार्ग, पौखाल-दूणी-मांडई मोटर मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें