मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
गृह जनपद की पांच सीटें हारने का ठीकरा मदन कौशिक के सिर फूटा। लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मदन कौशिक पर भितरघात का आरोप लगाया था। चुनाव नतीजों के बाद कौशिक के खिलाफ लामबंदी जोर पकड़ने लगी, लेकिन इसकी शुरुआत चुनावी सरगर्मी के साथ हो गई थी। कौशिक के नजदीकी रिश्तेदार नरेश शर्मा ऐन वक्त भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।