तीरथ सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सांविधानिक संकट की वजह से उन्हें अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा। जब उनसे पूछा गया कि उनके पास सल्ट विधानसभा से उपचुनाव लड़ने का अवसर था, इस पर उन्होंने कहा कि वे कोविड से पीड़ित थे, इसलिए चुनाव में नहीं उतरे। त्यागपत्र देने के बाद मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री से सबसे पहला सवाल यही पूछा कि उनके त्यागपत्र देने की क्या वजह है? इस पर उन्होंने लोक प्रतिनिधित्व कानून की धारा 151(ए) का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सांविधानिक संकट की वजह से उन्होंने त्यागपत्र दिया। कहा कि वह हृदय से अपने पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया है।