रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
यदि पार्टी हाईकमान विधायकों में से मुख्यमंत्री नहीं बनाती है तो सांसदों में केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक, अनिल बलूनी, अजय भट्ट के नाम की चर्चा है। जबकि सीएम के पद के लिए महिला दावेदार में राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य, विधायक ऋतू खंडूड़ी की चर्चा है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की दौड़ में एक और नाम बिशन सिंह चुफाल का जुड़ गया है। भाजपा विधायक दल में चुफाल ऐसे विधायक हैं, जो वरिष्ठता क्रम में देहरादून कैंट के विधायक हरबंस सिंह भल्ला के बाद दूसरे नंबर पर हैं। पिथौरागढ़ के डीडीहाट से विधायक चुफाल उत्तराखंड के गठन के बाद से कभी चुनाव नहीं हारे। वह अभी मंत्री हैं और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रमुख विरोधी माने जाते हैं। कहा जाता है कि इसी वजह से त्रिवेंद्र ने उन्हें कभी मंत्री नहीं बनाया। त्रिवेंद्र के इस्तीफे के बाद भी चुफाल के नाम की चर्चा हुई थी, लेकिन एन वक्त पर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बना दिया गया। चुफाल कुमाऊं से हैं।