फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Kataria: अंडरग्राउंड यूट्यूबर पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, घर पर चस्पा किया कुर्की का वारंट

Tue, 13 Sep 2022 08:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी कटारिया के घर पर कुर्की का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
खुलेआम ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया के घर पर पुलिस ने कुर्की वारंट चस्पा कर दिया है। अब अगर वह एक माह तक उपस्थित नहीं होता है, तो उसके घर की कुर्की के लिए कोर्ट में पुलिस आवेदन करेगी।

पिछले दिनों पुलिस ने कुर्की वारंट कोर्ट से हासिल किया था। कटारिया अब भी फरार चल रहा है। हालांकि, उसके वीडियो लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था।

अब उतरेगा नशा: अंडरग्राउंड यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर 25000 का इनाम घोषित

इसमें वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर फिल्माया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी कटारिया के घर पर कुर्की का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। पिछले दिनों पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू किया, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया। दबिश के बाद पुलिस ने उसके कुर्की वारंट हासिल करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
बॉबी कटारिया के घर पर कुर्की का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिए थे। मंगलवार को उसके घर और दुकानों पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उसके घर के आसपास के क्षेत्र में भी वारंट चस्पा किए गए हैं। यदि वह फिर भी उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

4 of 5
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ 
10 अगस्त को कटारिया का वीडियो वायरल हुआ। 
11 अगस्त को उसके खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज। 
12 अगस्त को पता चला कि वीडियो 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग का है। 
12 अगस्त को उसे पूछताछ के लिए बुलाने को नोटिस जारी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ 
14 अगस्त को उसके वकील ने आने से इनकार कर दिया। 
21 अगस्त को कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ। 
23 अगस्त को कटारिया ने सरेंडर की अर्जी लगाई और नहीं आया। 
24 अगस्त को पुलिस ने उसके गुरुग्राम स्थित घर पर दबिश दी। 
26 अगस्त को पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें