फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बस खाई में गिरते ही पहाड़ी पर छिटक कर गिर गए बराती, इधर-उधर से बुरे हाल में मिले शव, तस्वीरें

Wed, 05 Oct 2022 12:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 5
पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मंगलवार को बरातियों से भरी बस खाई में गिरने से हुए दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। अंधेरे में जब बस खाई में गिरी तो पूरी पहाड़ी पर बराती छिटककर गिर गए। रेस्क्यू अभियान चला तो करीब 25 लोगों के शव अभी तक इधर-उधर से बुरे हाल में मिले। 

Pauri Bus Accident: हादसा होता देख डर को भूल खाई में उतर गए लोग, मोबाइल की रोशनी में देख बचाई कई जिंदगियां

बरातियों से भरी बस जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त हुई वह दुल्हन के घर से सिर्फ 600 मीटर दूर है। ग्राम प्रधान दिनेश कर्णवाल ने बताया कि लालढांग स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले संदीप पुत्र स्व नंद राम की बरात मंगलवार दोपहर एक बजे पौड़ी के कांडा गांव के लिए निकली थी। बस में 45 से अधिक लोग सवार थे।

Pauri Bus Accident: हरिद्वार से लेकर जा रहे थे बरात, दुल्हन के घर से कुछ दूरी पर ही हुआ हादसा, मच गई चीख पुकार

दूल्हा संदीप कार से गया था। देर शाम बरात के दुल्हन के घर पहुंचने से 600 मीटर पहले ही बस खाई में गिर गई।  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी नीचे गिरी थी। जहां बस गिरी वहां नीचे नदी है। हो सकता है कुछ लोग नदी में भी बहे हों। शव जहां-तहां बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि कांडा मल्ला निवासी एक युवती का विवाह लालढांग निवासी संदीप के साथ तय हुआ था। मंगलवार को लालढांग से बरात दुल्हन लेने कांडा मल्ला गांव जा रही थी। शाम सात बजे करीब बस सिमड़ी स्कूल और घिरौली गांव के बीच अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी घाटी में जा गिरी।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बस की लाइट भी अचानक बंद हो गई। घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण वहां मौजूद लोगों को भी कुछ नहीं दिख रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को फोन पर दी तो तब रेस्क्यू शुरू हुआ। 

4 of 5
घटनास्थल पर लोग - फोटो : अमर उजाला
उधर, सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। एसडीआरएफ की टीम घायलों व मृतकों को खाई से निकालने में जुटी है। उधर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोर्चा संभाल लिया थ। वे रात में ही राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, आज सुबह वे घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने वहां लोगों से मुलाकात की और जिला प्रशासन के अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम धामी को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। लोगों ने क्षेत्र में बदहाल सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें