उत्तराखंड चुनाव नतीजे
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के नैनीताल में विकास खंड का दूरस्थ चुकुम गांव ऐसा भी है, जहां पर पिछले 22 साल से पंचायत चुनाव में जसीराम के ही परिवार का कब्जा है। गांव के लोग भी इसी परिवार के सदस्यों को चुनते हैं और गांव के विकास की बागडोर इनके हाथ में सौंपते है। चुकुम निवासी जसीराम परिवार के मुखिया होने के चलते 1997 में पहली बार ढिकुली से क्षेत्र पंचायत सदस्य बने। इसके बाद 2003 में एससी सीट होने पर जसीराम चुकुम गांव के प्रधान बने। 2008 में सामान्य महिला सीट होने पर जसीराम ने अपनी पत्नी सुमित्रा देवी को प्रधान पद पर चुनाव लड़ाया और वह चुनाव जीतीं। इसके बाद सामान्य सीट पर 2014 में जसीराम एक बार फिर प्रधान बने। इस बार भी चुकुम गांव के मतदाताओं ने जसीराम के परिवार पर फिर से भरोसा दिखाया ।