फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: पलक झपकते ही काल के मुंह में समा गई आठ जिंदगियां, ऐसे हुआ रेस्क्यू, तस्वीरें...

Mon, 21 Oct 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
केदारनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में केदारनाथ हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे ने आठ जिंदगियां लील ली। हादसा इतना भयानक था कि एसडीआरएफ को खाई से शवों को निकालने में खासी दिक्कतें हुई। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
केदारनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर अचानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन होने से सड़क पर बड़े बोल्डर गिर गए। इस दौरान देर रात आ रही दो बाइक और एक कार बोल्डर से बचने के चक्कर में आपस में भिड़ गई। 
विज्ञापन

3 of 6
केदारनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
तीनों ही वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उसी समय तीन लोगों को बचाया गया। 

4 of 6
केदारनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
तीनों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरन टीम ने पांच और शव बरामद किए। खाई गहरी होने के कारण टीम को शवों के रेस्क्यू में खासी परेशानी हुई। क्रेन और रस्सियों के सहारे शवों का रेस्क्यू किया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 महीनों में चट्टान टूटने से दो बड़े हादसे हो चुके हैं। जिसमें 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खाई में गिरे वाहन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते 19 अक्टूबर को भी हाईवे पर फाटा से कुछ दूर चट्टान का बड़ा हिस्सा ढहने से तीन वाहन गहरी खाई में जा गिरे, जिस कारण आठ लोग काल के ग्रास बन गए। वहीं, बीते साल दिसंबर में बांसवाड़ा में भी कार्य के दौरान चट्टान टूटने से आठ कश्मीरी मजदूरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें