फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: कांग्रेस के 'चाय वाले' ने भी बनाई 'सरकार', खुशी से फूले नहीं समाए कांग्रेसी

Tue, 22 Oct 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लोक सभा से लेकर विधान सभा चुनाव तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘चाय वाले’ की छवि को भुनाने से परेशान कांग्रेस को अब पंचायत चुनाव में हिसाब बराबर करने का मौका मिला है। कांग्रेस भवन में चाय बेचने वाला युवक ग्राम प्रधान बना है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अब डीडीहाट विकासखंड के गांव अणा के प्रधान बने अन्ना को ‘चाय वाले प्रधान ’ के रूप में पेश करने में भी जुट गई है। 2014 के लोक सभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चाय पर बातचीत से लेकर अन्य कई कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चाय वाले’ की छवि को सामने रखा था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अब पंचायत चुनाव में कांग्रेस मुख्यालय में चाय बेचने वाले अन्ना ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर कांग्रेस को हिसाब बराबर करने का मौका भी दे दिया। कांग्रेस भवन में अन्ना की चाय के वैसे भी कई मुरीद हैं। 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक अन्ना कांग्रेस का पूर्णकालिक कार्यकर्ता है। ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए अन्ना बीच-बीच में छुट्टी लेकर भी जाता रहा। खुद अन्ना के लिए चाय से चुनाव तक का सफर खासा उत्साहित करने वाला रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फोन पर हुई बातचीत में अन्ना ने कहा कि उसकी ओर से अब ग्राम प्रधान के रूप में गांव की दशा को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस से उनका नाता बना रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें