उत्तरकाशी के पुरोला में सप्ताहभर से सुलग रहे जंगलों की आग अब विकराल रूप धारण करने लगी है। मंगलवार सुबह आग तहसील मुख्यालय मोरी के पास पहुंच गई। तहसील मुख्यालय से लगे जंगलों में आग पहुंचने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
व्यापारी नेता पूर्व भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र रावत ने बताया कि आग मोरी कस्बे तक पहुंच गई है। वनकर्मी मौके पर आग बुझाने में लगे हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के करीब 10 हेक्टेयर वन क्षेत्र में आग फैली है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
रविवार रात को जंगल में लगी आग सरांस गांव के बिंद्री तोक में सरदार सिंह चौहान के मकान तक पहुंच गई। आग देखकर परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने आग की सूचना नायब तहसीलदार बीएल शाह को दी।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
तहसीलदार राजस्व पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के जंगल हफ्तेभर से धधक रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
हालांकि वन विभाग के कर्मचारी आग बुझा रहे हैं, लेकिन आग दोबारा दूसरी जगह सुलग रही है। डीएफओ सुबोध काला का कहना है कि अक्तूबर माह में टौंस वन प्रभाग 12.10 हेक्टेयर वन क्षेत्र में आग की 19 घटनाएं हो चुकी है।