फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: मसूरी में कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे पर्यटक, प्रतिबंधित समय में भी घूम रहे वाहन, तस्वीरें...

Wed, 07 Jul 2021 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
मसूरी शहर में पहुंच रहे पर्यटक कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वहां संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने बुधवार को कोविड नियमों के उल्लंघन पर छह दुकानदारों के साथ ही 49 लोगों के चालान काटे। साथ ही कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शहर में नियमों के उल्लंघन पर छह दुकानदारों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। बताया कि मास्क नहीं पहनने पर 16 सैलानियों और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 33 लोगों का चालान किया गया। कहा कि शहर में कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: वीकेंड पर नैनीताल आने का बना रहे प्लान तो पहले कर लें पड़ताल, वरना झेलनी पड़ेगी मुसीबत

वहीं, मसूरी की मालरोड पर प्रतिबंधित समय में भी बड़ी संख्या में वाहन घूम रहे हैं। साथ ही वाहन सड़क पर भी पार्क किए जा रहे हैं, जिससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालरोड इन दिनों वाहनों के पार्किंग स्थल में तब्दील हो गई है। कुलड़ी से गांधी चौक तक कई जगह गलत तरीके से वाहन खड़े रहते हैं। इससे कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
मसूरी पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
साथ ही सैलानियों को घूमने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन पालिका प्रशासन व्यवस्था बनाने में नाकाम रहा है। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि व्यवस्था बनाने के लिए पालिका के पास पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मसूरी पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
शासन से पीआरडी जवानों की मांग की गई है। वहीं, शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मालरोड पर गलत तरीके से खड़े वाहनों का चस्पा चालान किया जा रहा है।एसडीएम मनीष कुमार ने शहर में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

4 of 5
मसूरी पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान किए जाएं। साथ ही होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों को होटल आने वाले सैलानियों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूरी पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
बताया कि निरंकारी मिशन भी शहर के भीड़ वाले क्षेत्र में स्टॉल लगाकर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि सैलानियों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें