अजय भट्ट
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने अपने उत्तर प्रदेश के विधायकी कार्यकाल में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड, थाईलैण्ड एवं उत्तराखंड के विधायकी कार्यकाल में संयुक्त राज्य अमेरिका की विदेश यात्रा भी की है। अजय भट्ट में विषय की समझ और उसे गंभीरता से सदन पटल पर रखने की कला है। वह संसद में उत्तराखंड के सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा और पलायन से जुड़े जरूरी मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं। अजय भट्ट फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के श्रेष्ठ सांसद सर्वे की विलक्षण कैटेगरी में आज भी प्रथम स्थान पर विराजमान हैं।