फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: मदमस्त होकर शहर की सड़कों पर घूमने निकले गजराज, लोगों में मचा हड़कंप, तस्वीरें...

Fri, 05 Mar 2021 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 7
ऋषिकेश में सड़क पर निकला हाथी - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में गर्मियों की दस्तक के साथ ही जंगल छोड़ गजराज शहर की सड़कों पर निकल आए। शुक्रवार को तीर्थनगरी में जब सुबह मार्निंग वॉक पर निकले तो लोगों को सामने साक्षात एक दांत वाले टस्कर हाथी के दर्शन हो गए।

इसके बाद गजराज जैसे नगर की परिक्रमा करने ही निकले थे। मुख्य सड़क से होते हुए मस्त चाल में टहलते-टहलते एक गली से दूसरी गली होते हुए आखिर संजय झील में स्नान और जलपान करने पहुंच गए। इस दौरान गजराज मस्त चाल में थे और कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। 

बृहस्पतिवार देर रात बीबीवाला के जंगल से एआरटीओ कार्यालय के पास से निकलकर टस्कर हाथी गंगानगर पहुंच गया। रात में हाथी गंगानगर की गलियों में घूमता रहा। शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब जैसे ही लोगों को गंगानगर की सड़कों पर हाथी दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को दी।

यह भी पढ़ें...राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में गुस्साए टस्कर हाथी ने युवक को पटक-पटककर मार डाला, मिला क्षत-विक्षत शव, तस्वीरें...

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यह हाथी रात को गंगानगर की गलियों में इधर-उधर घूमता रहा। सुबह यह हाथी गंगानगर से साईं घाट पर पहुंचा। साईंघाट के पास गंगा विहार की गलियों से होता हुआ सुबह सात बजे कोयलघाटी चौक पर पहुंच गया।
विज्ञापन

2 of 7
ऋषिकेश में सड़क पर निकला हाथी - फोटो : अमर उजाला
यहां पर पहुंचते ही मंडी में काम करने वाले व्यापारी हाथी को देखने के लिए हाईवे की ओर से आ गए। हर कोई हाथ में मोबाइल लेकर हाथी की वीडियो बना रहा था,  उसके बाद हाथी कॉलेज की बांउड्रीवाल को तोड़ते हुए संजय झील के पास चला गया।
विज्ञापन

3 of 7
ऋषिकेश में सड़क पर निकला हाथी - फोटो : अमर उजाला
यहां पर पानी पीने के बाद वहां पर झाड़ियों में बैठ गया। वन विभाग की ओर से संजय झील के आसपास 10 वनकर्मियों को लगाया गया था। वह हाथी गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। ऋषिकेश वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े साते बजे हाथी को संजय झील से निकालकर जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास किया गया। 

4 of 7
ऋषिकेश में सड़क पर निकला हाथी - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए पुलिस-प्रशासन की भी मदद ली गई। खबर लिखे जाने तक हाथी संजय झील से निकलकर डिग्री कॉलेज के भीतर घुस गया था। जहां वन कर्मी उसे खदेड़ने के प्रयास में लगे हुए थे। वहीं, रात को बीबीवाला से गंगानगर होते साईंघाट के पास गंगा विहार कॉलोनी में टस्कर हाथी के आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भराड़ीसैंण में वन मंत्री हरक सिंह रावत से मुलाकात कर हाथियों को आबादी क्षेत्र में रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने को कहा। 
विज्ञापन

5 of 7
ऋषिकेश में सड़क पर निकला हाथी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अब गर्मी में राजाजी टाइगर रिजर्व के हाथियों, बाघों समेत तमाम वन्यजीवों को पानी की कमी न हो इसके लिए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अभी से ही तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरे रिजर्व क्षेत्र में जगह जगह नए वाटरहोल बनाए जा रहे हैं। वहीं, पुराने 40 वाटरहोल की मरम्मत कर उनमें पानी भरा जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
ऋषिकेश में हाथी - फोटो : अमर उजाला
टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि टाइगर रिजर्व के हाथियों, बाघों समेत तमाम वन्यजीवों के लिए पानी का संकट न हो इसके लिए पार्क प्रशासन की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। टाइगर रिजर्व में नए वाटरहोल बनाने के साथ ही पुराने वाटरहोल की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋषिकेश में हाथी को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
सभी वाटरहोल में टैंकर के जरिए पानी भरा जा रहा है। ताकि, वन्यजीवों को पीने के लिए पर्याप्त पानी मिल जाए। बता दें कि टाइगर रिजर्व में पीने के पानी की कमी के चलते कई बार हाथी, तेंदुआ समेत कई अन्य वन्यजीव आबादी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। जहां मानव वन्यजीव संघर्ष की आशंका बनी रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें