फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः फूलदेई के पर्व पर मुख्यमंत्री तीरथ के घर पहुंचीं फुलारी, गाया पारंपरिक गीत, फूलों से सजा दी उनकी देहरी

Sun, 14 Mar 2021 06:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री आवास में मनाई गई फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पारंपरिक त्योहार फूलदेई रविवार को राज्यभर में मनाया गया। सूबे के नए मुखिया तीरथ सिंह रावत के घर पर भी यह त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास पर बच्चे फूलदेई मनाने के लिए पहुंचे। उन्होंने फूलदेई, छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार... लोक गीत भी गया। फूलदेई का त्योहार का उत्तराखंड में विशेष महत्व रखता है। इस त्योहार में चैत की संक्रांति यानि फूल संक्रांति से शुरू होकर इस पूरे महीने घरों की देहरी पर फूल डाले जाते हैं। फूल डालने वाले बच्चों को फुलारी कहा जाता है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और उनकी पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी रावत ने भी बच्चों के साथ फूलदेई मनाया। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। फूलदेई त्योहार में बच्चे फ्यंली, बुरांश और बासिंग के पीले, लाल, सफेद फूल घर की देहरी पर सजाते हैं। रविवार को राज्यभर में फूलदेई का त्योहार मनाया गया। घर की छोटी-छोटी बच्चियों ने देहरी पूजन किया और संपन्न होने का आशीर्वाद दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री आवास में मनाई गई फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में बच्चों ने घरों व मंदिरों की देहरी पर रंग-बिरंगे फूल बिखेर फूलदेई पर्व मनाया। बच्चों को वर्षभर इस त्योहार का इंतजार रहता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री आवास में मनाई गई फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
नई टिहरी फूलदेई संक्रांति पर नगर क्षेत्र और गांव-गांव में बच्चों ने सुबह उठकर खेत-खलिहानों के आसपास उगे हुए रंगीन फूल चुनकर लाए और सूर्योदय से पूर्व उन्हें अपने घर की देहरी में डाला।

4 of 5
मुख्यमंत्री आवास में मनाई गई फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज स्थित अपने कैंप कार्यालय में उत्तराखंड का पारंपरिक फूलदेई त्योहार बच्चों के साथ मनाया। कैंप कार्यालय की दहलीज पर फूल डालने के बाद बच्चों ने फूल-फूलमाई दाल दे, खूब-खूब खज्जा...समेत अन्य फुलारी के गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री आवास में मनाई गई फूलदेई - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा अध्यक्ष ने शगुन में बच्चों को मुट्ठी भर चावल और गेहूं भेंट किए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा त्योहार हम उत्तराखंडवासियों कोे प्रकृति के प्रति अपने कर्त्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने प्रकृति के इस त्योहार की बच्चों को बधाई दी। दहलीज पर फूल डालने का सिलसिला 13 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें