फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पाठकों ने अमर उजाला को भेजी अपनी फूलों से लकदक बगिया की तस्वीरें, आप भी देखिए

Sun, 14 Mar 2021 02:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
खूबसूरत बगिया - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों फूलों से महक रही बगिया हर घर-आंगन की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। रंग-बिरंगे फूल हर किसी को अपनी ओर खींचते हैं। ऐसी ही कुछ खूबसूरत बगिया की तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं। अमर उजाला से बड़ी संख्या में पाठकों ने अपनी बगिया की तस्वीरें साझा की, जिनमें से चुनिंदा को हम आज के अंक में प्रकाशित कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में दो सौ से अधिक पाठकों ने अपने घर में सजे फूलों की तस्वीरें अमर उजाला से साझा की। लोगों ने तस्वीरों के साथ अपने मन की बात भी लिखी। किसी ने कहा कि इन फूलों के बीच बैठकर आप अपने दुख, दर्द, तनाव सब कुछ भूल जाते हैं। अब बताइये क्या इनसे बेहतर कोई दवा है? किसी ने फूलों को हर किसी का सच्चा दोस्त बताया। पाठक भूपाल सिंह ने लिखा कि आदमी के पैदा होने से लेकर मरने तक, फूलों का इस्तेमाल है। आउटडोर के साथ ही इनडोर फूलों की तस्वीरें भी लोगों ने हमसे साझा की। अजबपुर निवासी सुशील पुरोहित ने अपनी बगिया की सुंदर तस्वीर साझा की है। इसी तहर देहरादून के कई लोगों ने अपनी बगिया की तस्वीर अमर उजाला से साझा की।

देहरादूनः राजभवन में उतरा फूलों का अनोखा संसार, दो दिन मुफ्त में कर सकते हैं दीदार, तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
खूबसूरत बगिया - फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगे गमलों में खिले छोटे-छोटे फूल बगिया की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
खूबसूरत बगिया - फोटो : अमर उजाला
पाठकों की इन सुंदर तस्वीरों में से कुछ का चुनाव बेहद मुश्किल था।
 

4 of 7
खूबसूरत बगिया - फोटो : अमर उजाला
जिन पाठकों की तस्वीरें चुनी गई हैं, उनकी बगिया और फूल बेहद खूबसूरत हैं।


 
विज्ञापन

5 of 7
खूबसूरत बगिया - फोटो : अमर उजाला
लेकिन, ऐसा नहीं कि अन्य पाठकों की तस्वीरें अच्छी नहीं है। उनकी बगिया भी बेहद सुंदर है।
विज्ञापन

6 of 7
खूबसूरत बगिया - फोटो : अमर उजाला
घरों की ये बगिया बरबस ही अपनी ओर ध्यान खींच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खूबसूरत बगिया - फोटो : अमर उजाला
सुदंर और चुनिंदा बगिया की ये तस्वीरें आंखों को काफी सुकून देने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें