उत्तराखंड के बागेश्वर में बुधवार की सुबह अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यहां एक मोहल्ला के घर के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर नगर के सैंज मोहल्ला में बुधवार तड़के तेंदुआ एक घर के बाथरूम में घुस गया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मकान मालिक ने बहादुरी दिखाते हुए फटाफट बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। यह सूचना बागेश्वर में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में बंद करके जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
उत्तरी जसपुर रेंज में फीका नदी के किनारे मंगलवार सुबह एक तेंदुए का कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने कंकाल को कब्जे में लेकर उसे दफन कर दिया। कंकाल 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। करीब सप्ताह भर पूर्व जंगल में जलौनी लकड़ी लेने गए कुछ ग्रामीणों ने जसपुर रेंज में फीका नदी के बैराज के पास झाड़ियों में एक तेंदुए का कंकाल पड़ा देखा।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर कंकाल का फोटो भी वायरल कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने भी इस वीडियो को देखा लेकिन वन अधिकारी वीडियो को किसी और क्षेत्र का बता रहे थे। मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर इसका संज्ञान लेकर मौके पर जांच की तो उन्हें कंकाल मिल गया।
कंकाल करीब 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे मांस पूरी तरह से गल चुका है। डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने बताया कि कंकाल के सारे अंग सुरक्षित थे, लेकिन शव पोस्टमार्टम की स्थिति में नहीं था जिसके चलते शव को कब्जे में लेने के बाद दफना दिया गया है।