फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : ट्रॉली पहले तौलवाने के लिए बवाल, फायरिंग, पथराव से तौल केंद्र पर मची भगदड़, पुलिस ने संभाली कमान, तस्वीरें...

Sat, 26 Dec 2020 06:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
चीनी मिल के गेट पर गन्ने से भरी ट्रॉली पहले तौलवाने के लिए लिब्बरहेड़ी और थिथकी गांव के किसानों के बीच बवाल हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया, जिससे तौल केंद्र पर भगदड़ मच गई। इस दौरान थिथकी पक्ष के युवक ने ट्रैक्टर पर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे किसान अपनी-अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे छिप गए। सूचना मिलते ही मंगलौर और रुड़की से भारी पुलिस बल पहुंचा और किसानों को शांत कराया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित उत्तम चीनी मिल, लिब्बरहेड़ी प्रबंधन की ओर से बृहस्पतिवार को गन्ना तौल के लिए लिब्बरहेड़ी और थिथकी गांव के किसानों के लिए समय निर्धारित किया गया था। सुबह आठ से दस बजे तक लिब्बरहेड़ी और दस से 12 बजे तक थिथकी गांव के किसानों को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह आठ बजे से ही थिथकी के किसानों ने मिल गेट स्थित तौल केंद्र पर लिब्बरहेड़ी के किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे जबरन अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर दी। इसे लेकर दोनों गांवों के किसान आमने-सामने आ गए और गालीगलौज हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि थिथकी गांव से बड़ी संख्या में युवक लाठी-डंडे लेकर मिल गेट पर पहुंच गए। इस बीच थिथकी के एक युवक ने ट्रैक्टर पर खड़े होकर पिस्टल से कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी, जिससे किसानों में भगदड़ मच गई। इस बीच काफी देर तक दोनों पक्षों में पथराव होता रहा। सूचना मिलते ही सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह और मंगलौर कोतवाली से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। इस बीच दोनों गांवों के ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया। पुलिस और मिल प्रबंधन ने दोनों पक्षों से वार्ता की, इसके बाद दोबारा गन्ने की तौल शुरू हुई। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। चीनी मिल के गेट पर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। फायरिंग और पथराव की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो फुटेज में युवक ट्रैक्टर पर खड़ा होकर कई राउंड फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। जबकि पथराव की भी पूरी घटना नजर आ रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर पथराव करने वालों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
चीनी मिल के गेट पर हुए बवाल के बाद तौल केंद्र पर गन्ना की तौल बंद कर दी गई। केंद्र पर तैनात कर्मचारी ने अंदर से गेट बंद कर लिया और तौल बंद कर दी गई। सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक मिल पर गन्ना नहीं तौला गया। सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट और डीसीओ शैलेंद्र सिंह ने किसानों से वार्ता की तो डेढ़ बजे तौल शुरू हो पाई। मिल गेट के बाहर गन्ना तौल के लिए सुबह से ही किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की लंबी लाइन लगी थी। करीब नौ बजे बवाल हुआ तो तौल बंद कर दी गई। इसके बाद गन्ना लेकर आने वाले किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली की दो किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। किसान करीब पांच घंटे तक अपना गन्ना तौलवाने के लिए लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लिब्बरहेड़ी चीनी मिल पर दोनों गांवों के किसानों के बीच गन्ना तौल को लेकर वर्चस्व की जंग पहले से चली आ रही है। शनिवार को एक बार फिर इस वर्चस्व को लेकर दोनों गांवों के किसान आमने-सामने आ गए और बवाल हो गया। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि अगर मिल प्रबंधन ने दोनों गांवों के किसानों के गन्ना तौल के लिए स्थायी समाधान नहीं निकाला तो वर्चस्व की जंग को लेकर भविष्य में बड़ा बवाल हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें