फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कोरोना संक्रमण से बचाव के नियम हवा-हवाई, रविवार को हरकी पैड़ी पर पहुंची भारी भीड़, तस्वीरें

Sun, 25 Jul 2021 01:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरकी पैड़ी पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एक ओर कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है तो वहीं दूसरी और लोग कोविड नियमों का पालन करने को तैयार नहीं है। ताजा मामला धर्मनगरी हरिद्वार का है। बता दें कि बाहर से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट और दून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इन दिनों राज्य में अच्छी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। जिनमें से कुछ तो कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग ऐसा नहीं करते दिखाई दे रहे हैं। रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी में दिखाई दिया। यहां लोगों की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिए पहुंची। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। वहीं कुछ लोग बिना मास्क के भी नजर आए। वहीं शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट धर्मनगरी आ रहे 200 से ज्यादा वाहनों को बॉर्डर से वापस लौटाया गया। हालांकि, वाहनों में कांवड़िए नहीं थे। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों के लिए ट्रेवल गाइडलाइन लागू कर दी है। इसमें यात्रियों को 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।
विज्ञापन

2 of 5
हरकी पैड़ी पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धर्मनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना जरूरी था, लेकिन अधिकतर वाहन चालक बिना जांच कराए ही धर्मनगरी आ रहे थे। नारसन बॉर्डर से 80 वाहनों को वापस लौटाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
haridwar - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार चिड़ियापुर से 70 और लाहड़पुर बॉर्डर से 40 वाहनों को वापस लौटाया गया। इसके बाद भी हजारों की संख्या में लोग हरिद्वार आए। 
 

4 of 5
हरकी पैड़ी पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गंगा घाटों पर कोविड नियमों की अनदेखी और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान 99 लोगों के चालान किए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरकी पैड़ी पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने बताया कि घाटों पर अतिक्रमण करने और प्लास्टिक सामग्री बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें