फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend: भीषण गर्मी में हरिद्वार से ऋषिकेश तक हाईवे 'जाम', हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़, यात्रियों का हुआ बुरा हाल

Sun, 26 May 2024 12:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए देशभर से लोग हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, 38 डिग्री पारे के बीच शहर से हाईवे तक जाम ही जाम है। शहर के अंदर भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे।

भीषण गर्मी के कारण लोगों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार पहुंची भीड़ के कारण वाहनों से शहर की अधिकांश पार्किंगें भी फुल रही। पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा। 

Uttarakhand Weather: चिलचिलाती गर्मी ने किया हाल बेहाल, आज तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट

यही हाल ऋषिकेश में भी है। शहर में भारी जाम के कारण नेपाली फार्म से भानियावाला भेजे गए वाहनों को बड़कोट बैंड से नरेंद्रनगर भेजा जा रहा है। हरिद्वार से ऋषिकेश का सफर कई घंटों में पूरा हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश से जाने वाले वाहनों का दूसरे रूट से भेजा - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। जिससे रोजाना हजारों यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ रही है। शहर के अधिकांश होटल-धर्मशालाएं फुल चल रही हैं। सुबह से ही दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ आदि से वाहनों के जरिये लोग पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
दिन चढ़ने के साथ ही हरिद्वार में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। दबाव बढ़ने के कारण हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कई जगहों पर बार-बार जाम लग रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण जाम में फंसने से वाहनों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

4 of 5
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
शहर के अंदर रेलवे रोड, पोस्ट ऑफिस के आसपास भी जाम की समस्या बन रही है। वहीं, रेलवे स्टेशन से लेकर वाल्मीकि चौक तक ज्यादा समस्या बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि यात्रा सीजन के चलते भीड़ उमड़ रही है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें