फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छलका मरीज का दर्द: स्वास्थ्य मंत्री से कहा- साहब! सब ठीक चल रहा है, गलत बताऊंगा तो इलाज नहीं करेंगे, तस्वीरें

Sun, 21 Nov 2021 09:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 7
मरीज से बात करते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में रामनगर अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने एक मरीज से पूछा कि इलाज सही मिल रहा है। मरीज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि साहब सब ठीक चल रहा है, गलत बताऊंगा तो इलाज नहीं करेंगे। यह बात सुनकर स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य लोग दंग रह गए। 

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट समेत अन्य लोग रविवार सुबह 11 बजे रामनगर अस्पताल पहुंचे। मंत्री अस्पताल के सभी वार्डों में गए और मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने वहां भर्ती एक मरीज से पूछा, इलाज सही मिल रहा है। इस पर मरीज ने जो जवाब दिया उससे साफ था कि अस्पताल में मिल रहे इलाज से मरीज संतुष्ट नहीं था।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में भाजपाई भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपाइयों ने अस्पताल स्टाफ के व्यवहार पर नाराजगी जताई। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि एक बार वह ईसीजी कराने पहुंचे, तब अस्पताल में उनके परिचित डॉक्टर नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 7
मरीज से बात करते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
वह खुद ही ईसीजी रूम में पहुंच गए तो वहां मौजूद डॉक्टर ने उनसे अच्छा व्यवहार नहीं किया। उसके बाद सीएमएस डॉ. मणिभूषण पंत मिले और उन्होंने ईसीजी करवाया। कहा कि जब विधायक के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो फिर आम जनता के साथ कैसा होता होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। कहा कि ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
मरीज से बात करते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने और मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए अब सरकार ने अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक इलाज फ्री कर दिया है। कहा अगली कैबिनेट बैठक में सरकार इस प्रस्ताव को पारित करेगी।

4 of 7
बैठक करते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां मरीजों को पांच लाख रुपये का इलाज फ्री मिलेगा। अस्पतालों में मरीजों की 207 जांचें और दवाएं भी मुफ्त में दी जाएगी। एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं को घर से लाने के बाद वापस भी छोड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 7
मरीज से बात करते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
इसका पूरा खर्चा सरकार देगी। हर जिले में निशुल्क डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे। गंभीर रूप से घायल मरीजों को हायर सेंटर भेजने की स्थिति में एयर एंबुलेंस सेवा से एम्स या अन्य जगह भिजवाया जाएगा। लैब टेक्नीशियन व असिस्टेंट टेक्नीशियन को सीएमओ रख सकेंगे। सभी सुविधाएं शुरू करने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

6 of 7
निरीक्षण के लिए जाते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से प्रदेश के छह अस्पताल पीपीपी मोड पर दिए थे। पीपीपी मोड पर संचालित अस्पतालों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। अब पीपीपी मोड पर संचालित अस्पतालों को एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। एक सप्ताह में व्यवस्था नहीं सुधरती है तो सरकार पीपीपी मोड पर पुनर्विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जाम में फंसा स्वास्थ्य मंत्री का वाहन - फोटो : अमर उजाला
रामनगर अस्पताल के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री का काफिला डिग्री कॉलेज से होता हुए रानीखेत रोड पर पहुंचा तो जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक मंत्री का काफिला जाम में फंसा रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और मंत्री का काफिला रवाना हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें