फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे: वाहन से बंदर को लगी टक्कर तो बंदरों के झुंड ने लगा दिया जाम, फंसे रहे वाहन

Thu, 08 Dec 2022 09:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
बंदरों के झुंड ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में चमोली जिले के कर्णप्रयाग के सिमली बाजार में बृहस्पतिवार को एक बंदर को वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गया तो करीब 50 बंदरों के झुंड ने हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा दिया। 

हादसा: रिश्तेदारों संग पूजा से लौट रहा था परिवार, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, मातम में बदली खुशियां

इस दौरान सड़क के दोनों तरफ करीब 150 से अधिक वाहन फंस गए। पहले लोगों ने जाम खुलने का इंतजार किया लेकिन बंदर नहीं हटे तो उन्हें जबरन हटाया गया तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

2 of 5
बंदरों के झुंड ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
सिमली के व्यापारी गोपी डिमरी ने बताया कि कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर सिमली बाजार में सुबह करीब आठ बजे सड़क पार करते हुए पहाड़ी की तरफ बंदरों का झुंड गुजर रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
बंदरों के झुंड ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
तभी एक वाहन की टक्कर लगने से बंदर घायल हो गया। तभी दर्द से कराह रहे बंदर की आवाज सुनकर आसपास के सभी बंदर सड़क पर इकट्ठा हो गए और वाहनों को नहीं चलने दिया। 

4 of 5
बंदरों के झुंड ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
बताया कि घायल बंदर को 50 से अधिक बंदरों ने घेर लिया था और जो भी उनको सड़क से भगाने जा रहा था उस पर वे झपटने के लिए दौड़ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बंदरों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान 30 मिनट तक सिमली में दोनों तरफ यातायात और लोगों की आवाजाही ठप हो गई। बाद में लोगों ने बंदरों को जबरदस्ती भगाया तब जाकर जाम खुला तो वाहन गंतव्यों को रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें