इसके बाद महिला काशीपुर में अपने परिवार के साथ रहेगी। उधार ली गई महिला चुनाव जीत कर चेयरमैन बन गई। इसके बाद दोस्त की नीयत बदल गई। उसने दोस्त को उसकी पत्नी लौटाने के बजाय उससे निकाह ही कर लिया। महिला भी चेयरमैन बनकर अपने पुराने पति और बच्चों को छोड़कर नए पति के साथ ही रहने लगी।
उधर महिला के पति ने जसपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर दोस्त से उसकी पत्नी वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर दो वर्ष पूर्व कुंडा थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया। इसकी विवेचना कुंडा थाने की एसआई सीमा कोहली ने की। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमे की फाइल बंद कर दी थी।
इधर पिछले कुछ दिनों से उक्त महिला के परिवार में उसकी सौतन की दखल बढ़ गई है। इसे लेकर चेयरमैन का अपने पति के साथ विवाद रहने लगा। विवाद के चलते चेयरमैन अपने भाई के साथ अलग रहने लगी। कुछ दिन पूर्व चेयरमैन ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था।
सोमवार को चेयरमैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार को उसका भाई काशीपुर गया था। इस दौरान उसका पति अपने भाई को लेकर उसके घर में घुस आया। दोनों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।
पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए, जिस पर दोनों भाई फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।