फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में विवाद के बाद कॉलेज के बाहर फायरिंग से मची अफरातफरी, युवकों की तलाश जारी, तस्वीरें

Thu, 18 Feb 2021 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
छात्रों के दो गुटों में चले आ रहे विवाद में एक पक्ष के छात्रों ने कॉलेज के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने से कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। फायरिंग के बाद छात्र फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन

2 of 5
गुटों में पुराना विवाद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस फुटेज के आधार युवकों की तलाश कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून हाईवे स्थित एक कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में पुराना विवाद चला आ रहा है। विवाद को लेकर दोनों गुट कई बार भिड़ चुके है।
विज्ञापन

3 of 5
फायरिंग के बाद दोनों गुटों के छात्र फरार - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को छात्रों के दो गुटों में कॉलेज परिसर में ही भिड़ंत हो गई। विवाद बढ़ता देख कॉलेज के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट को आतंकित करने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई।

4 of 5
फायरिंग के बाद दोनों गुटों के छात्र फरार - फोटो : अमर उजाला
गोली चलने से कॉलेज प्रशासन और छात्रों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस गुट ने हवाई फायरिंग की, उसमें कुछ बाहर के युवक भी शामिल थे। फायरिंग के बाद दोनों गुटों के छात्र फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आसपास के लोगों से युवकों के बारे में पूछताछ की। साथ ही कॉलेज परिसर के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि कॉलेज परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही युवकों की पहचान कराई जा रही है। पहचान होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें