फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून हरिद्वार हाईवे के लिए बनाए गए लच्छीवाला टोल प्लाजा पर पहले ही दिन फास्टैग ने धीमी की रफ्तार, तस्वीरें

Thu, 18 Feb 2021 01:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
देहरादून हरिद्वार हाईवे के लिए बनाए गए लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज से बिना शुल्क आवाजाही नहीं हो सकेगी। खास बात यह है कि टोल से आवाजाही करने के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं भारी विरोध के बाद आज खुले टोल प्लाजा में पहले दिन ही फास्टैग की वजह से यहां ट्रैफिक धीमा हो गया। लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। यहां टोल प्लाजा पर लंबी लाइन लग गई। विभागीय अधिकारी टोल की व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने में जुटे रहे। 
विज्ञापन

3 of 6
टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून आने जाने वाले वाहन बिना टोल दिए आवाजाही नहीं कर सकेंगे। गुरुवार से राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन ने टोल प्लाजा शुरू कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। हाईवे पर सफर करने के लिए अब वाहनों को शुल्क अदा करना पड़ेगा।

4 of 6
टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के मुताबिक टोल के संचालन के लिए ट्रायल पूरा कर लिया गया है। टोल बैरियर पर आने और जाने के लिऐ पांच-पांच लेन तैयार हैं। सभी लेन से फास्टैग के जरिए ही आवाजाही संभव हो सकेगी। नई नीति के तहत बिना फास्टैग के आने जाने वालों को दोगुना शुल्क देना होगा। देर शाम तक नेशनल हाईवे के अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
बिना फास्टैग के आने जाने वाले वाहनों से दोगुना शुल्क लिया जाएगा। बीस किमी के दायरे में आने वाले लोगों को सहूलियत देने का प्रावधान है। वाहन चालकों से फास्टटैग लेने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। लोग सुविधा के लिए एनएचएआई की वेबसाइट से भी फास्टटैग ले सकते हैं।
- अंशुल शर्मा, टेक्नीकल इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, स्थानीय टैक्सी चालक और आम लोग टोल प्लाजा के विरोध में नारेबाजी करते दिखे। वहीं स्थानीय लोगों को वाहनों के साथ जाने दिया गया, केवल बाहर से आने वाले वाहनों से टोल वसूला गया। कई बार विभागीय अधिकारियों, टोल एजेंसी के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक भी हुई। वहीं विरोध में कांग्रेस नेता भारत भूषण सिर मुंडवा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें