फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के पहले जन्मदिन के लिए सामान लेने निकले थे पिता, रास्ते में हुआ हादसा, मातम में बदली जश्न की खुशियां, तस्वीरें...

Tue, 23 Feb 2021 10:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
रुद्रप्रयाग में कार में खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के ऊखीमठ में मनसूना-राऊंलेंक-बेडूला मोटर मार्ग पर बोलेरो हादसे ने संदीप के घर में चल रही जश्न की तैयारियों को मातम में बदल दिया। 29 वर्षीय संदीप, पुत्र स्व. प्रबल सिंह, निवासी गांव बेडूला अपनी लाडली के पहले जन्मदिन के लिए बेहद उत्साहित थे, लेकिन खुशियां पलभर में छिन गईं। मंगलवार को बेडूला गांव में संदीप की बेटी के जन्मदिन के लिए खूब तैयारियां हो रही थी। घर में पूरी-पकोड़ी बन रही थी। संदीप भी बेटी के जन्मदिन का सामान लेने दोस्तों के साथ ऊखीमठ पहुंचे। यहां अपनी बेटी के पहले बर्थडे के लिए केक व अन्य सामान लिया और वापसी करने लगे। लेकिन खुशियों की तैयारी मातम में बदल जाएगी इसका किसी को अंदाजा नहीं था। राऊंलेंक से कुछ ही दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में संदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चारों दोस्त घायल हो गए। क्रूर काल ने खुशियों को मातम में बदलकर बेटी के सिर से पिता का साया ही छीन लिया। घटना का पता चलते ही परिवार व गांव में मातम छा गया। संदीप की पत्नी और मां रो-रोकर बेहोश हो रही हैं। हादसे में घायल चारों लोगों को 108 पीएचसी ऊखीमठ में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना मंगलवार शाम लगभग साढ़े 4.30 बजे की है। ऊखीमठ से बेडूला गांव के लिए पांच दोस्त बोलेरो में सवार हुए थे, लेकिन राऊंलेंक से कुछ ही दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

3 of 5
रुद्रप्रयाग में कार में खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
हादसे में धनवीर (28) पुत्र मोहन सिंह, प्रदीप सिंह (30) पुत्र इंद्र सिंह, प्रेम सिंह पुत्र (30) राम सिंह, निवासी गांव बेडूला और चालक प्रबल सिंह (37) पुत्र राम सिंह, निवासी जग्गी-बग्वान घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष मुकेश थलेड़ी, राजस्व निरीक्षक जयकृत रावत व राजस्व उप निरीक्षक दीवाकर डिमरी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया।

4 of 5
रुद्रप्रयाग में कार में खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी ऊखीमठ में भर्ती किया गया। यहां प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डा. रेणु शाह ने बताया कि घायलों के सिर, पैर व पीठ पर चोट है, जिसे देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुद्रप्रयाग में कार में खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, थानाध्यक्ष थलेड़ी ने बताया कि मृतक का  शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा जाएगा। घटना के बाद से मृतक के घर, परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें