फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : दून कूच कर रहे किसानों को रोका, पुलिस से नोकझोंक, हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करके लगाया जाम, तस्वीरें...

Sat, 26 Jun 2021 09:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)

सार

मालूम हो कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान कई दिन से बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं। मोर्चा ने 26 जून को राज्यपाल आवास घेराव की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
राजभवन कूच - फोटो : अमर उजाला
तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर राज्यपाल आवास घेरने देहरादून जा रहे संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों को पुलिस ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर इब्राहिमपुर मोड़ पर रोक लिया। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। किसानों ने हाईवे पर अपने ट्रैक्टर ट्राली आड़े तिरछे खड़े करके जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी बीके मिश्रा के माध्यम से किसानों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसके बाद हाईवे खोल दिया। मालूम हो कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान कई दिन से बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं। मोर्चा ने 26 जून को राज्यपाल आवास घेराव की चेतावनी दी थी। शनिवार को मोर्चा के बैनर तले भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश संरक्षक चौधरी रामपाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी और उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड के नेतृत्व में किसान टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। किसान यहां से ट्रैक्टरों पर सवार होकर देहरादून कूच के लिए निकले। किसानों को रोकने के लिए पहले से ही इब्राहिमपुर मोड़ पर रिलायंस पट्रोल पंप के पास बैरियर लगा दिए गए थे। मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया। जैसे ही किसान यहां पहुंचे उनके काफिले को रोक दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
राजभवन कूच - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ट्रैक्टरों को हाईवे पर खड़ा कर धरने पर बैठ गए। इससे बहादराबाद कस्बे में जाम लग गया। किसानों ने एडीएम बीके मिश्रा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। किसानों ने तीनों कृषि कानून तत्काल वापस लेने की मांग की है। 
विज्ञापन

3 of 5
राजभवन कूच - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के खिलाफ देहरादून में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने राजभवन कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में रोक दिया। रोके जाने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर नोंकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले गए।

4 of 5
राजभवन कूच - फोटो : अमर उजाला
जहां से उन्हें बाद में रिहा कर दिया। उधर, भाकियू तोमर गुट ने भी कृषि बिलों को लेकर एस्लेहॉल चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और गांधीपार्क में प्रदर्शन किया। किसान यूनियन ने भी डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। किसान यूनियन उत्तराखंड ने भी शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान उन्होंने किसान विरोधी तीनों कृषि बिलों को तत्काल वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजभवन कूच - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल से मिलने जा रहे किसानों के साथ पुलिस की ओर से की गई बदसलूकी और गिरफ्तारी की प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कड़ी निंदा की। उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर किसान नेताओं से बातचीत की और कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। इस दौरान धस्माना ने कहा कि देश की मोदी सरकार जिस प्रकार से किसानों की उपेक्षा कर रही है। आने वाले समय में देश का किसान भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें