फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in Uttarakhand: ऐसे बरसे बदरा कि याद दिला दी 2013 की केदारनाथ आपदा, कई मकान जमींदोज तस्वीरों में देखें

Mon, 20 Jul 2020 04:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 7
उतराखंड में मौसम - फोटो : amar ujala
रविवार देर रात पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बादल ऐसे बरसे कि लोगों को 2013 की केदारनाथ आपदा की याद दिला दी। कल रात हुई बारिश से यहां कई घर जमींदोज हो गए तो वहीं तीन लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

2 of 7
rain, flood, landslide, disaster - फोटो : amar ujala
गैला गांव के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के नाम शेर सिंह, गोविंदी और ममता है। गांव में मकान जमींदोज होने से 07 लोग लापता बताए जा रहे हैं। पांच घायल हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
इसी तहसील के टांगा गांव में भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से निकले मलबे के साथ तीन मकान बह गए। इस घटना में चार लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही है।

 

4 of 7
- फोटो : amar ujala
प्रशासन ने सात लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। खतरे की जद में आए परिवारों को शिफ्ट किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में एसडीआरएफ और मेडिकल टीम भेजी गई है। एक घायल को रेस्क्यू किया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी और बंगापानी क्षेत्र में शनिवार रात भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया। गोरी नदी का जलस्तर बढ़ने से छोरीबगड़ गांव के पांच मकान बह गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी के धापा गांव में भूस्खलन के दौरान अपनी मां के साथ सुरक्षित स्थान की ओर जा रहा पांच साल का बच्चा बह गया। लोगों ने उसे दो सौ मीटर नीचे बचाया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें