सेम मुखेम मेले में सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नागराजा के धाम सेम मुखेम को छठवें धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। सीएम ने सेम-मुखेम को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने, डोबरा-चांठी पुल से लंबगांव मोटर मार्ग और जाख से डोबरा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण समेत कई घोषणाएं की।