जंगल में आग से पहाड़ों में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटे धारी गांव के जंगलों में लगी आग की चपेट में दो मकान जल गए। तीसरे मकान को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। कनालीछीना, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाईगंगोली में धुंध छाई है। अस्कोट के ओगला, भागीचौरा, जौरासी, अस्कोट, बेड़ा, गर्घा, कूटा के जंगलों में भी आग लगी है।