अद्वैत आश्रम में सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चंपावत पहुंचे थे। इस दौरान कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि अफसर नई कार्य संस्कृति विकसित करें। वह न केवल कार्यालय और फील्ड में जिम्मेदारियों का निर्वहन करें बल्कि चंपावत जिले की अभिनव योजना तैयार करें। ऐसा करने से चंपावत जिला प्रदेश में तरक्की के पथ पर आगे बढ़ने के साथ मॉडल जिला बन सकेगा।