फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बर्फ से ढके इस बुग्याल की सैर पर पहुंचा चेन्नई के पर्यटकों का दल, खूबसूरती देख हुए अभिभूत, तस्वीरें...

Wed, 31 Mar 2021 06:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
दयारा बुग्याल में सैर करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के  मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश बढ़ने पर अब पर्यटक हिमाच्छादित पर्यटन स्थलों का रुख करने लगे हैं। बीते रोज हिमालयन हाईकर्स के माध्यम से चेन्नई का आठ सदस्यीय पर्यटक दल बर्फ से लकदक दयारा बुग्याल की सैर कर लौटा। यह पर्यटक रैथल एवं बार्सू में होम स्टे की व्यवस्थाओं व दयारा के नैसर्गिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड मौसम अपडेट: मार्च की गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, देहरादून में 36 डिग्री पहुंचा तापमान 

पर्यटकों का दल  दिल्ली से देहरादून होते हुए दयारा के प्रमुख पड़ाव रैथल पहुंचा। यहां पहुंचने पर पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
दयारा बुग्याल में सैर करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रैथल से गोई, चिलापड़ा होते हुए पर्यटकों ने दयारा टॉप तक पहुंचकर प्रकृति का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने बर्फ से ढके दयारा की खूबसूरती का भी आनंद लिया। लौटते हुए पर्यटक भरनाला ताल होते हुए बार्सू पहुंचे, यहां भी होम स्टे में उनकी खूब आवभगत की गई।
विज्ञापन

3 of 5
दयारा बुग्याल में सैर करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई से आए महेश पताभीरमन, तुसीता मंगेश, सुसाना रानी, मुरली, नेहा, साहिल कुमार, लवानियां आदि पर्यटक दयारा के नैसर्गिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए। अभियान के दौरान चैन सिंह रावत, संतू थापा, सुरेश एवं जयेंद्र राणा आदि मौजूद थे। 

4 of 5
दयारा बुग्याल में सैर करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दयारा बुग्याल उत्तरकाशी में समुद्री तल से 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तरकाशी-गंगोत्री मार्ग पर स्थित भट्वाड़ी से इस खूबसूरत घास के मैदान के लिए रास्ता कटता है। दयारा बुग्याल पहुंचने के लिए यात्रियों को बरसू गांव से ट्रैकिंग करते हुए लगभग आठ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दयारा बुग्याल में सैर करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सर्दियों में पर्यटक लगभग 28 वर्ग किमी में फैले इस खूबसूरत बुग्याल(मखमली घास का मैदान) के ढलानों पर स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर्यटक झील के पास कैंप की सुविधाओं का भी आनंद उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें