फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों से एक्शन में उत्तराखंड सरकार, लेकिन जनता अभी भी लापरवाह, तस्वीरें

Wed, 31 Mar 2021 03:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना जांच और वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन लोग अभी कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना जांच और वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन लोग अभी कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। देश भर में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों से उत्तराखंड सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। पिछले एक हफ्ते के दौरान राज्य में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसी का असर है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को वैक्सीनेशन और कोरोना जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सख्ती के साथ अब यह सुनिश्चित कराएगी कि सार्वजनिक स्थानों पर लोग अनिवार्य रूप से मास्क पहनें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित राज्यों के लोगों के लिए गाइडलाइन जारी करें। उनके निर्देश पर मुख्य सचिव ने इस संबंध में गाइडलाइन भी जारी कर दी है। वहीं राजधानी देहरादून में लोग कोरोना संक्रमण से बेफिक्र बिना मास्क और शारीरिक दूरी के घूमते दिखाई दे रहे हैं। राज्य में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिन्हें देखते हुए मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ स्नानों के दृष्टिगत हरिद्वार में वैक्सीनेशन और आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

हरिद्वार कुंभ 2021 : नैनीताल हाईकोर्ट ने दिए आदेश, कहा- एक दिन में हों 50 हजार कोरोना जांच
विज्ञापन

2 of 5
फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में जिन स्थानों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उन स्थानों पर कंटेनमेंट एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि हरिद्वार कुंभ एवं आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कुंभ स्नान को देखतेपुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।  

4 of 5
फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
वहीं अब मास्क पहनने में लापरवाही बरतने पर पुलिस सख्त रुख अख्तियार करेगी। एक बार फिर मास्क को लेकर पुलिस अभियान शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मास्क न पहनने वालों से न्यूनतम 100 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें