फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसी-खुशी गांव जा रहे थे भाई-बहन, रात के अंधेरे में हुई अनहोनी, टूटा दुखों का पहाड़, तस्वीरें

Thu, 01 Oct 2020 02:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
भाई अपनी बहन को लेकर अन्य दो लोगों के साथ गांव के लिए निकला, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
देहरादून से वाया टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ जा रही एक कार नई टिहरी-बीपुरम मोटर मार्ग पर जीरो प्वॉइंट के पास टिहरी झील में समा गई।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि वाहन में चार लोग सवार थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दीक्षा रावत (23) पुत्री युद्धवीर सिंह रावत निवासी ग्राम मोली ऊखीमठ का शव बरामद कर लिया है।

 

4 of 7
- फोटो : amar ujala
अन्य तीन लापता लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं वाहन का भी कुछ पता नहीं चला है। राहत बचाव अभियान जारी है।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
बता दें कि देहरादून से मंगलवार रात 10 बजे एक कार रुद्रप्रयाग के लिए निकली थी। जिसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी।
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
बुधवार शाम को टिहरी पुलिस को सूचना मिली थी, पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो टिहरी झील जीरो बेंड के पास पैराफिट टूटा मिला और कुछ बैग मिले। गुरुवार की सुबह राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात दस बजे मयूर विहार सहस्रधारा रोड से अभिषेक रावत, बहन दीक्षा, आशु के साथ ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे। कार अवतार सिंह चला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें