उत्तराखंड के टिहरी जिले में सेना के ट्रक पर ब्रेक न लगने से दो कार उक्त ट्रक से टकरा गईं। हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जबकि कार सवार एक महिला के सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा और नरेंद्रनगर के बीच बेमुंडा में सेना के ट्रक से टकराने से दो कार क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
सेना का ट्रक (संख्या एएलएस 14 डी 195192) ऋषिकेश से चंबा की तरफ आ रहा था। बेमुंडा के समीप ट्रक का ब्रेक न लगने के कारण ऋषिकेश से केदारनाथ जा रही कार (संख्या एचआर 26 बीसी-5158) में टक्कर लग गई।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
कार में तीन लोग सवार थे। जिन्हें कोई चोट नहीं आई। दूसरी कार (संख्या यूके 9ए-7362) नई टिहरी से ऋषिकेश जा रही थी।
कार में पांच लोग सवार थे। कार में सवार एक महिला रमा देवी पत्नी राम अवतार के सिर पर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में भर्ती किया गया है।