सेना भर्ती में जाते युवा
- फोटो : अमर उजाला
वाहन के इंतजार और दिक्कतों के बावजूद कई युवकों की टोलियां पूरे जोश में नजर आई। वह बोले वह हर संभव भर्ती में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं। इनमें अयोध्या से आए सूरज, किशन, नवीन, रविशंकर, वीरेंद्र, अंश, अमित आदि ने कहा कि वह पूरी तैयारी के साथ आए हैं और वह सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते हैं। वह हर हाल में पिथौरागढ़ भर्ती में पहुंचना चाहते हैं। अंतिम समय तक वह प्रयास करेंगे।