फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन और नेपाल सीमा पर सेना और आईटीबीपी हाई अलर्ट पर, फाइटर जेट ने दूसरी बार भरी उड़ान 

Sat, 04 Jul 2020 08:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट - फोटो : amar ujala
चीन और नेपाल सीमा पर सेना और आईटीबीपी हाई अलर्ट पर है। इसी कड़ी में शनिवार को भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट ने माह में दूसरी बार उड़ान भरकर सीमा का जायजा लिया। हालांकि, दोनों देशों से सटी सीमाओं पर पूरी तरह से शांति है।
विज्ञापन

2 of 5
नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि एक माह पूर्व चीन सीमा में लिपुपास पर बने भारतीय टिनशेड हटाने पर विवादित झंडे और बैनर फहराए गए थे। वहीं नेपाल ने कालापानी, लिंपियाधूरा, लिपुपास को अपने विवादित नक्शे में दर्शाकर विवाद पैदा किया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोशीमठ पहुंचा ध्रुव हेलिकॉप्टर - फोटो : File Photo
इसके बाद से दोनों सीमाओं पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लिपुपास और नेपाल सीमा पर दिन-रात गश्त कर रही हैं। भारतीय सुरक्षा बलों को मदद पहुंचाने के लिए वायुसेना ने एक माह में दूसरी बार फाइटर जेट से सीमा की टोह ली है।

4 of 5
नेपाल बॉर्डर पर पहरा देते जवान - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12:30 से 12:40 तक यह फाइटर जेट भारत चीन-नेपाल सीमा के आसमान में नजर आया। भारतीय सुरक्षा बलों की चौकसी के बाद से चीन सीमा पर चीन के सुरक्षा बलों की कोई हरकत नजर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
नेपाल सीमा भी शांत है। वहीं नेपाल सेना भारतीय सीमा के पास बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बनाने में लगी है। नेपाल भारतीय सीमा पर अपना सुरक्षा तंत्र मजबूत करने में जुटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें