फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान प्राप्ति के लिए: खड़ा दीया अनुष्ठान में शामिल हुए 147 दंपती, रात भर खड़े रहकर करेंगे महादेव की आराधना, तस्वीरें

Wed, 17 Nov 2021 08:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 6
कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
बैकुंठ चतुर्दशी पर संतान प्राप्ति के लिए उत्तराखंड में श्रीनगर के कमलेश्वर मंदिर में 147 दंपती खड़ा दीया अनुष्ठान में शामिल हुए। बुधवार को गोधूलि बेला से अनुष्ठान शुरू हुआ। अनुष्ठान के लिए 185 दंपतियों ने पंजीकरण कराया था। गत वर्ष 108 दंपती अनुष्ठान में शामिल हुए।

बुधवार शाम गोधुलि वेला (साढ़े 5 बजे) कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने दीपक जलाकर खड़ा दीया अनुष्ठान का शुभारंभ किया। महिलाओं के कमर में एक कपड़े में जुड़वा नींबू, श्रीफल, पंचमेवा एवं चावल की पोटली बांधी गई। तत्पश्चात महंत ने सभी दंपतियों के हाथ में दीपक रखते हुए पूजा अर्चना की।

त्रियुगीनारायण मंदिर: इस टीवी अभिनेत्री ने शिव-पार्वती की विवाह स्थली पर बांधा सात जन्मों का बंधन, तस्वीरों में देखें

दंपती रातभर हाथ में जलते दीपक लेकर भगवान शिव (कमलेश्वर) की पूजा करेंगे। बृहस्पतिवार सुबह स्नान के बाद महंत दंपतियों को आशीर्वाद देकर पूजा संपन्न करेंगे। ऐसा विश्वास है कि खड़ा दीया अनुष्ठान करने से संतान प्राप्ति होती है। अनुष्ठान में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश व गुजरात आदि राज्यों से दंपती पहुंचे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
वहीं, देर शाम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। मंदिर में कमलेश्वर महादेव के दर्शन करने वाले और बाती चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की लगभग डेढ़ सौ मीटर लंबी कतार लग गई। इसके साथ ही बैकुंठ चतुर्दशी के पर्व पर कमलेश्वर मंदिर में रुई की 365 बाती चढ़ाने का मेला शुरू हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को चतुर्दशी लगने पर श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। बृहस्पतिवार दोपहर 11 बजे तक भगवान शिव को बाती अर्पित की जाएगी। वहीं, लगातार दूसरे साल भी 10 दिवसीय ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी आयोजित नहीं हुआ।

4 of 6
कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी (बैकुंठ चतुर्दशी) के मौके पर श्रीनगर में मेले का आयोजन होता है। इस दौरान कमलेश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में लोग भगवान शिव को रुई की बाती अर्पित करते हैं। साथ ही शहर में 10 दिवसीय मेले का शुभारंभ भी होता है।
विज्ञापन

5 of 6
कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख मेला स्थल जीआईएंडटीआई मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन के साथ ही बाजार, झूले-चर्खी और विकास प्रदर्शनी लगती थी। गत वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से मेला नहीं हुआ। इस बार भी मेला स्थगित कर दिया गया। मेला स्थगित होने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कोषाध्यक्ष मोहन काला की ओर से कमलेश्वर महादेव मंदिर में सहस्र कमल पूजन, भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बुधवार रात से जन कल्याण के लिए एक हजार ब्रह्म कमल चढ़ाए जाएंगे। रात 9 बजे से भजन एवं जागरण होगा। 18 नवंबर की सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक भंडारा चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें