पुलिस के मुताबिक, बेटी की शादी से उसके परिजन नाराज थे। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अल्ली खां खालिक कॉलोनी निवासी नाजिया खान (18), का अपने घर के सामने रहने वाले राशिद सिद्द की (22) पुत्र कमरूद्दीन सिद्दी की से प्रेम प्रसंग था।