पेड़ गिरने से रास्ता बंद
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से रोडवेज को सात लाख रुपये का नुकसान हुआ। मंगलवार को एक भी बस संचालित नहीं हुई। जबकि बुधवार को देवीधुरा होते हुए विभिन्न मार्गो में पांच बसों का संचालन किया गया। बुधवार को देवीधुरा होते हुए देहरादून, गुरुग्राम, दिल्ली, नैनीताल, हल्द्वानी के लिए बस भेजी गई। जबकि मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों के लिए रवाना हुई बसें मार्ग बाधित होने के चलते चंपावत से वापस लौट आई थी।