फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पंत से आखिरी मुलाकात को याद कर फफक पड़े सीएम, कहा था- मैं निश्चित रूप से वापस आऊंगा

Thu, 06 Jun 2019 04:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
प्रकाश पंत/सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
‘मैं निश्चित रूप से वापस आऊंगा, पर अब उनका पार्थिव शरीर वापस आ रहा है’ कैबिनेट सहयोगी प्रकाश पंत से आखिरी मुलाकात को याद कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भावुक होकर फफक पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रकाश पंत
उन्होंने प्रकाश पंत से जुड़ी कुछ यादों को साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुआ एक वीडियो बुधवार शाम को जारी किया। मुख्यमंत्री ने पंत की संसदीय प्रणाली की समझ और उनके कार्यशैली को याद किया। मुख्यमंत्री बोले, ‘राज्य गठन के बाद अंतरिम सरकार बनी तो बात आई कि विधानसभा अध्यक्ष किसे बनाया जाए।
विज्ञापन

3 of 6
मुरली मनोहर जोशी
मैंने डा. मुरली मनोहर जोशी को सुझाया कि प्रकाश पंत को बनाते हैं। उस समय मैं प्रदेश संगठन देख रहा था। जोशी जी का एक संशय था कि इतनी कम उम्र में प्रकाश विधानसभा का कार्य देख पाएगा। मैंने उन्हें समझाया, जिसके बाद वे मान गए। उनकी संसदीय कार्यों की मजबूत समझ से इतिहास में लंबी लकीरें खींची हैं।

4 of 6
प्रकाश पंत
वे न केवल मर्यादाओं की चिंता करते थे बल्कि उस पर चलते भी थे’। मुख्यमंत्री ने उनकी कार्यकुशलता और विनम्रता को लेकर कई रोचक बातें बताईं। अपनी बात समाप्त करने से पहले मुख्यमंत्री ने पंत जी से आखिरी मुलाकात को याद किया तो वे भावुक हो गए। उन्होंने अंत में कहा कि ‘मैं बहुत दुखी हूं’। इतना कहने के बाद वे फफक ही पड़े।
विज्ञापन

5 of 6
वित्त मंत्री प्रकाश पंत
प्रकाश पंत ने जब सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य में आ रहे सुधार के संबंध में एक वीडियो पोस्ट किया तो अपने प्रशंसकों के चेहरे खिल उठे। सभी उनके सेहत को लेकर चिंतित थे और हर जुबान पर एक सवाल तैर रहा था कि प्रकाश पंत जी को आखिर क्या हुआ? पंत ने संदेश में कहा था कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और सेवा के भाव लेकर वे पुन: उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
एम्स में इलाज की व्यवस्था की गई। पता चला कि उन्हें दुर्लभ और एग्रेसिव किस्म का कैंसर है। इलाज के दौरान उनके बारे में लोग हमसे से पूछते रहे और हम डॉक्टर से पूछते रहे। अमेरिका जाते समय मैंने उनसे कहा था, पंत जी, लड़ाई लड़नी है। हम सहयोग कर सकते हैं, लड़ना आपको है। आप फाइटर हैं। आप लड़िए। उनका जवाब था, मैं लड़ने को तैयार हूं। उन्होंने मुझे कहा कि मैं 88 वर्ष जिऊंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें