गर्मी से निजात पाने के लिए आज यानी गुरुवार को नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे अव्यवस्थाएं हावी हुई और लंबा जाम लग गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
jam, traffic jam, nainital
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में काठगोदाम और कालाढूंगी और नैनीताल रोड में लंबा जाम लग गया है। नैनीताल में नगर के बाहर वाहन पार्क करने वालों से लेक ब्रिज का शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
jam, traffic jam, nainital
- फोटो : अमर उजाला
शटल सेवा के वाहन कम पड़ गए जिससे पर्यटक धूप में वाहनों का इंतजार करते रहे। कई पर्यटक तो शहर के बाहर बनी पार्किंग से पैदल ही नैनीताल पहुंचे।
4 of 7
jam, traffic jam, nainital
- फोटो : अमर उजाला
होटल में कमरा न मिलने के कारण कई पर्यटक बुधवार रात सड़क पर सोए। आज नैनीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कालाढूंगी में पहाड़ को जाने वाले बाइक सवारों को रोका गया। इससे जाम लग गया।
विज्ञापन
5 of 7
jam, traffic jam, nainital
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने काठगोदाम में पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले बाइक सवारों को रोक दिया गया। केवल पर्वतीय क्षेत्रों की आईडी वाले बाइक सवारों को ही आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
jam, traffic jam, nainital
- फोटो : अमर उजाला
भीमताल में पेट्रोल न मिलने से भवाली में जाम लग गया और पेट्रोल पंप में वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ काबू करने के लिए भवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।