फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के मंत्री को भी परेशानी में डाल चुकी है केसी पटेल की अश्लील फिल्म बनाने वाली महिला

Fri, 05 May 2017 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
harak singh rawat
गुजरात के सांसद डा. केसी पटेल को हनीट्रैप में फंसा ने वाली महिला के जाल में कई हस्तियां फंसी, लेकिन किसी से जिक्र तक नहीं किया। राजनीतिज्ञों से लेकर अफसरों तक उसके संपर्क में थे।
विज्ञापन

2 of 8
honey trap - फोटो : अमर उजाला
महिला के पांच से अधिक मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगे हैं। उनकी सीडीआर में मिले नंबरों की छानबीन की जा रही है। अभी तक की तफ्तीश में 25 ऐसे लोगों के नंबर सामने आए हैं, जिनमें उद्योगपति, बड़े नेता और बड़े अधिकारी हैं। इतना ही नहीं इन नंबरों पर युवती की लंबी बातचीत होती थी। पुलिस अब इनके खिलाफ सबूत जुटा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 8
harak singh rawat - फोटो : AmarUjala
पूर्व में उत्तराखंड के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद महिला एकाएक चर्चाओं में आई। बाद में यह मामला समझौते के आधार पर निपट गया।
 

4 of 8
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI
खास बात यह रही कि इस पूरे मामले को निपटाने में एक किसान नेता और कुछ अन्य प्रभावशाली लोगों की सक्रिय भूमिका रही। उत्तराखंड के ही एक पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री से भी युवती की करीबियां रहीं। भाजपा के कई बड़े नेताओं के यहां युवती की सीधे एंट्री थी। उसके काम बेरोकटोक होते थे।
 
विज्ञापन

5 of 8
हरक सिंह रावत - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत 2016 में इस विवाद में फंसे थे। दिल्ली की एक 32 साल की महिला ने उन पर रेप का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि दो साल पहले रावत ने उनके साथ रेप किया था। दिल्ली पुलिस के सफदरगंज थाने में महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया था।
 
विज्ञापन

6 of 8
honey trap
कुछ समय पहले युवती का परिवार पुरकाजी ब्लाक के एक गांव में रहता था। बाद में वह शहर कोतवाली के गांव में आकर बस गए। शुरुआती पढ़ाई गांव के स्कूल से हुई। बाद में शहर के कॉलेज से इंटर किया। इसके बाद की पढ़ाई की जानकारी किसी को नहीं है। युवती के पास एजूकेशन सर्टिफिकेट जरूर हैं। युवती को राजनीति का चस्का भी लगा।
 
विज्ञापन

7 of 8
honey trap
उसने पढ़ाई के दौरान ही 2010 और 2015 में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार ही कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद युवती का बड़े नेताओं के यहां आना-जाना शुरू हो गया। तमाम नेताओं के साथ उसकी फोटो मिली हैं। पांच साल पहले युवती गाजियाबाद में रहने लगी।
 
विज्ञापन

8 of 8
honey trap
इस दौरान वह पीनना गांव के मित्रपाल के संपर्क में आई। सूत्रों के मुताबिक केस की कड़ियां जोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई है, जिसमें कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं। कॉल डिटेल में 25 ऐसे नाम हैं, जो बड़े नेताओं के हैं या फिर उद्योगपतियों और अधिकारियों के हैं। इन नंबरों पर युवती की अक्सर और लंबी बातचीत होती थी। दिल्ली पुलिस इसे सबूत मानते हुए संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें