गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों की गोलाबारी में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल सूरज का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव फलोटा पहुंचा। गांव में सूचना मिलते ही महौल गमगीन हो गया। तस्वीरें आपकी आंखे भी नम कर देंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
suraj
शहीद सूरज सिंह तोपाल 50 आरआर (राष्ट्रीय राइफल) में जम्मूकश्मीर में तैनात थे। शहीद होने की सूचना मिलते गांव में कोहराम मच गया। इसके बाद शनिवार को सुबह उनका पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव लाया गया।
विज्ञापन
3 of 5
suraj
जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ अलकंनदा और पिंडर नदी के संगम पर किया जाएगा। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी वहां पहुंचयने की सूचना है।
4 of 5
suraj
बता दें कि, 25 साल के सूरज कोलाडुंग्री ग्राम पंचायत के तहत फलोटा गांव के नारायण सिंह और विमला देवी का इकलौते बेटे थे।
शुक्रवार से ही कपीरी पट्टी के कोलाडुंग्री, ग्वाड़, सुखतोली, कनखुल मल्ला और तल्ला सहित आस पास के गांवों और पूरे विकासखंड में सूरज के शहीद होने की खबर से शोक की लहर है।