फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कार्तिक पूर्णिमा पर बीस लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, तस्वीरों में देखिए

Sat, 04 Nov 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
ganga snan
कार्तिक पूर्णिमा पर बीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने भगवान नारायण की कथा का श्रवण करने के साथ ही उनके निमित्त दान पुण्य भी किया।  इसके साथ ही गंगा की पंचस्नानी भी संपन्न हुई। 
विज्ञापन

2 of 7
ganga snan
शनिवार को तड़के से ही हरकी पैड़ी और गंगा के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था।  सूर्योदय तक लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच चुकी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन

3 of 7
ganga snan
दोपहर 12 बजे तक गंगा के सभी घाट पैक हो गए थे। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने कुशावर्त घाट पर दिन भर देव निमित्त कर्मकांड कराए। अनेक श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार संपन्न कराए।

4 of 7
ganga snan
देवों के साथ-साथ पित्रों को भी अर्घ्य दिया गया। सूर्योदय के समय श्रद्धालुओं ने पूरब की ओर मुख कर भगवान सूर्य नारायण को जल अर्पित किया।  स्नानार्थियों में सर्वाधिक भीड़ गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर से आए यात्रियों की थी।
विज्ञापन

5 of 7
ganga snan
पर्वतीय अंचलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भगवान विष्णु के लिए अनेक प्रकार के मीठे पदार्थ दान दिए गए। सायंकाल गंगा के दर्जनों तटों पर दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई।
विज्ञापन

6 of 7
ganga snan
पूर्णिमा तिथि शुक्रवार को आने से बीते रोज दिवस भी देव दीपावली मनाई गई थी। इसके साथ ही पांच दिन चली गंगा की पंचस्नानी संपन्न हुई। महीना भर गंगा तट पर रहकर प्रतिदिन स्नान करने वाले कार्तिक स्नानार्थियों ने भोजों का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ganga snan
पंचपुरी में गंगा घाटों पर दो पहर आरती का आयोजन किया गया। प्रात:कालीन आरती सवेरे पांच बजे हुई और सायंकाल आरती छह बजे की गई। सर्वानंद घाट, कुशाघाट, श्रवणनाथ घाट, अग्रसेन घाट, गणेश घाट, सीता घाट, राजघाट, विश्वकर्मा घाट आदि पर आरती दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें