लोकसभा चुनाव की मतगणना के पहले राउंड से ही भाजपा कार्यालयों में उत्साह का माहौल था। जैसे-जैसे मतदान के आंकड़े सामने आते रहे, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय और महानगर कार्यालय में प्रोजेक्टर के जरिये सुबह आठ बजे से मतगणना का लाइव प्रसारण देखते रहे।
विज्ञापन
2 of 9
lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 result, counting, trivendra singh rawat
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त पर कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। इसके बाद दोपहर में एक-दूसरे को गुलाल लगाने के साथ ही आतिशबाजी कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं, शाम चार बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
3 of 9
lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 result, counting, trivendra singh rawat
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरुवार सुबह सात बजे ही देहरादून के बलवीर रोड स्थित प्रदेश और परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में पहुंचने लगे थे। ये सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। प्रोजेक्टर पर परिणाम को देखकर रोमांचित कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
4 of 9
lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 result, counting, trivendra singh rawat
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 तक प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की बढ़त देखने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देनी शुरू कर दी। देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल लगाकर बधाई दी।
विज्ञापन
5 of 9
lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 result, counting, trivendra singh rawat
- फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह भी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भी तीसरी बार माला राज्यलक्ष्मी शाह ही सांसद चुनी गई हैं।
विज्ञापन
6 of 9
lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 result, counting, ajay bhatt
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नैनीताल लोकसभा से हरीश रावत सरीखे खांटी राजनीतिज्ञ को मात देने वाले अजय भट्ट का भी कद बढ़ा है। प्रदेश अध्यक्ष की सफल भूमिका निभाने के बाद पार्टी ने उन पर दांव लगाया था। चुनाव जीतकर उन्होंने पार्टी के फैसले को सही साबित किया।
विज्ञापन
7 of 9
tirath singh rawat
- फोटो : अमर उजाला
तीरथ सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने खंडूड़ी के बेटे को हराकर पार्टी के फैसले को सही साबित किया। हिमाचल में चारों सीटों पर भाजपा की जीत का श्रेय भी तीरथ के खाते में दर्ज हुआ है। वे वहां प्रदेश प्रभारी थे, चुनाव के दौरान उन्होंने वहां डेरा जमा रखा था।
8 of 9
ramesh pokhriyal nishank
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव जीते डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का भी कद बढ़ा है। वे लगातार दूसरा चुनाव जीते हैं। चुनाव शुरू होने से पहले उनकी सीट पर मुकाबला कड़ा माना जा रहा था। लेकिन हरीश रावत के नैनीताल लोस सीट पर जाने से उनकी चुनावी राह आसान मान ली गई थी।
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से विजयी रहे भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने जीत का सेहरा पांच वर्ष में किए गए कार्यों को देते हुए कहा कि जनता को पहली बार एहसास हुआ कि देश में कोई सरकार भी है।