फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम 2019: उत्तराखंड में पाचों सीटों पर कमल खिलाने को तैयार ये दिग्गज, मिले 'रिकॉर्ड मत'

Thu, 23 May 2019 03:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह - फोटो : अमर उजाला
17वीं लोकसभा के गठन के चुनाव नतीजों के आए रुझानों में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा के दिग्गज कांग्रेस को क्लीन स्वीप करने की तैयारी में हैं। भाजपा के सभी पांचों प्रत्याशियों को अभी तक के रुझानों में रिकॉर्ड मत मिले हैं। कांग्रेस के दिग्गज भारी मतों से पीछे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो यह नतीजे तय मानें जा हरे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रमेश पोखरियाल निशंक
रमेश पोखरियाल निशंक
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एक बार फिर हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी हैं। निशंक जीतते हैं तो इस बार उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि पिछली बार भी दावेदार बताए जाते रहे, लेकिन मोदी मंत्रिमंडल में आने का उनका सपना साकार नहीं हुआ। लेकिन अगर वे हारते हैं तो पार्टी में उनके विरोधी उनपर हावी हो जाएंगे। हरिद्वार सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक को तीन बजे तक 599512 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 383312 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अजय भट्ट
अजय भट्ट 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को नैनीताल से टिकट मिलना उनपर केंद्रीय नेतृत्व का जताया विश्वास है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर में उनको मिली हार के बाद उनपर दोबारा भरोसा जताना अच्छा संकेत है। भगत सिंह कोश्यारी के विकल्प बने अजय भट्ट के लिए हार जीत के गहरे मायने हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत को अगर वे हरा देते हैं तो उनका सियासी वजूद बढ़ेगा। कुमाऊं की राजनीति में वो भगत सिंह कोश्यारी की जगह ले सकते हैं। वहीं, हार उनके राजनीतिक भविष्य का बड़ा रोड़ा साबित होगा। नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को तीन बजे तक 660186 वोट और कांग्रेय प्रत्याशी हरीश रावत को 394194 वोट मिले हैं। 

4 of 6
तीरथ सिंह रावत
तीरथ सिंह रावत
तीरथ सिंह रावत को केंद्रीय नेतृत्व ने जनरल बीसी खंडूड़ी की जगह टिकट दिया। खंडूड़ी उनके राजनीतिक गुरु भी हैं, लेकिन चुनाव में वे अपने गुरु के बेटे मनीष खंडूड़ी के ही सामने हैं। विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद केंद्रीय नेतृत्व में उनकी जताई आस्था का नतीजा है कि पार्टी ने मौका दिया। तीरथ के राजनीतिक सफर को चुनावी जीत तेजी से आगे बढ़ा सकती है। एग्जिट पोल और खुफिया रिपोर्ट उनके साथ हैं। इसके बावजूद अगर वे हारते हैं तो यह केवल उनके लिए नहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए भी झटका माना जाएगा। पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत तीन बजे तक 459481 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी 190070 वोट पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अजय टम्टा
अजय टम्टा 
पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण में नकारात्मक रिपोर्ट के बावजूद केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को टिकट मिला। प्रदेश से वे एकमात्र सांसद हैं, जिन्हें मोदी मंत्रिमंडल में स्थान मिला। भाजपा की केंद्र में सरकार बनने और उनके जीतने की स्थिति में वो फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले मजबूत दावेदारों में शुमार हो जाएंगे। जबकि हार से उनका सियासी सफर डगमगा जाएगा। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टमटा तीन बजे तक 398881 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टमटा 191653 वोट पर बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माला राज्य लक्ष्मी शाह
माला राज्य लक्ष्मी शाह
टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह अगर तीसरी बार जीतती हैं तो इस बार उनको इसका फायदा मिल सकता है। महिला कोटे में उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में बतौर राज्य मंत्री शामिल होने की संभावना बन सकती है। एग्जिट पोल उनके पक्ष मे हैं, लेकिन अगर वे टिहरी संसदीय सीट से हार गईं तो इस क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा और बढ़ेगा। साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि टिहरी में राजघराने के प्रति जनता की आस्था कम होने लगी है। टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह तीन बजे तक 508716 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 239700 वोट पर बने हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें